SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: तिकोनिया में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: तिकोनिया में सड़क पर हुड़दंग और अराजकता करने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक

*सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा*

*तिकोनिया क्षेत्र में भारी संख्या में एकत्र होकर खुले वाहनों पर बैठकर उत्पात मचाने वालों पर नामजद मुकदमा दर्ज—*
*सभी आरोपियों पर होगी सख्त कार्यवाही*

 

 

 

 

हल्द्वानी तिकोनिया क्षेत्र के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा भारी संख्या में समूह बनाकर सड़क पर वाहनों के ऊपर बैठकर एवं खुले वाहनों में सवार होकर *हुड़दंग, मनमानी, अराजकता, गुंडागर्दी एवं बलवा* किए जाने का मामला संज्ञान में आया। इस दौरान सड़क पर इस प्रकार की अराजक गतिविधियों से आम यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ *स्थानीय आम जनमानस में भय एवं असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया।*

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा सख्त, विकास कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मामले का *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान* लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध *कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई* के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर *श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के नेतृत्व में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान एवं चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

 

प्रकरण में *एफआईआर संख्या 313/2026*, धारा *115(2), 352, 191(2), 126(2), 125(1) बीएनएस* के अंतर्गत *नामजद अभियोग पंजीकृत* किया गया है।

पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को *चिन्हित किया जा रहा है तथा ऐसे अराजकतत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।*

यह भी पढ़ें 👉  वारंट तामील अभियान में बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 2 वारंटी गिरफ्तार

*नैनीताल पुलिस का स्पष्ट एवं सख्त संदेश*

सड़क किसी की मनमानी या गुंडागर्दी के लिए नहीं है। कोई भी व्यक्ति अथवा समूह यदि गैरकानूनी तरीके से सड़कों पर एकत्र होकर *हुड़दंग, अराजकता, बलवा, गुंडागर्दी, यातायात में बाधा अथवा आमजन में भय का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

*कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

karki
inder