नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, NDPS एक्ट में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार।

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, NDPS एक्ट में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी साहिल को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में SSP मंजूनाथ टीसी फ्रंटफुट पर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय अधिपत्र एवं धारा 82/83 दंड प्रक्रिया संहिता से संबंधित वारंटी की गिरफ्तारी की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

पुलिस ने साहिल पुत्र मौ. अय्यूब, निवासी गौलापार बागजाला, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विशेष सत्र परीक्षण संख्या-196/2022 एवं एफआईआर संख्या-178/2022 में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में सबसे बड़ी सफलता अपराधियों के काल बने SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी — सटीक रणनीति से ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026’ में नेशनल साइबर सिंडिकेट का सफाया, 05 करोड़ से अधिक की ठगी में लिप्त मुख्य सरगना सहित 06 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, आईपैड और लाखों रुपये बरामद 02 विधि विवादित किशोर संरक्षण में

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी न्यायालय से जारी वारंट की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद और कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा शामिल रहे।

karki
inder