शौचालय का टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

कुशीनगर में शौचालय का टैंक साफ करते समय दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शौचालय के टैंक की सफाई करते हुए पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। एक ही परिवार के पांचों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर गांव के खपरधिक्का टोला में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान पिता-पुत्र गैस की चपेट में आने से गिर गए। उन्हें बचाने गए पट्टीदारी के तीन लोग भी सेफ्टी टैंक में गिर गए। इसकी जानकारी होने पर अफरा तफरी मच गई। टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाकर सफाई कराई गई। उसके बाद पांचों लोगों को कोटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र समेत चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांचवें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

 

 

 

 

बताया गया है कि नन्द कुशवाहा (45) के घर के सेफ्टी टैंक के ओवरफ्लो होने के कारण वह सुबह करीब दस बजे अपने बेटे नितेश (25) के साथ ढक्कन खोलकर सफाई करने उतरे, लेकिन गैस की चपेट में आने के कारण टैंक में ही रह गए। घरवालों ने इसकी सूचना पट्टीदारी के लोगों को दी तो आनन्द कुशवाहा (26), दिनेश कुशवाहा (38) और राजकुमार भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

 

 

 

वे भी टैंक में उतरे, लेकिन उसी में रह गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सेफ्टी टैंक साफ करने वाली मशीन मंगाई गई। उससे टैंक साफ कराकर पांचों को बाहर निकाला गया। उन्हें लोग नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की कोटवा स्थित सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने नन्द कुशवाहा, उनके पुत्र नितेश कुशवाहा, आनन्द और दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार (28) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

वहां राजकुमार का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम सदर महात्मा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।

karki
inder