हंडिया विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर जोर
हंडिया। हंडिया विधानसभा में जिला अध्यक्ष अली शेर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद, प्रदेश के संयुक्त सचिव सलीम अंसारी, पूर्वांचल सचिव एवं मिर्जापुर प्रभारी फैसल वारसी, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष सीताराम सरोज, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष विनोद गौतम और हंडिया विधानसभा अध्यक्ष हजरत अली समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवा मीडिया प्रभारी मोहम्मद खुशनूर, गंगापार जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष आफताब अंसारी, जिला महासचिव सफदर अंसारी, जिला महासचिव फहीम अहमद उर्फ छोटू, गंगापार जिला कोषाध्यक्ष असलम अंसारी, फूलपुर विधानसभा अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली और सोरांव विधानसभा अध्यक्ष मंजूर आलम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने और संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।







