रात के अंधेरे में परिवहन विभाग का शिकंजा, 170 वाहनों के चालान और 22 सीज

रात के अंधेरे में परिवहन विभाग का शिकंजा, 170 वाहनों के चालान और 22 सीज

 

 

 

 

रामनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ Transport Department Ramnagar ने पिछले तीन-चार दिनों से लगातार Night Checking Campaign चलाकर बड़ी कार्रवाई की। ARTO Enforcement पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान Overloading, बिना Fitness और Permit के वाहन, बिना License E-Rickshaw तथा सड़क पर खतरा पैदा करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान Bike Squad के Sub-Inspector गोविंद सिंह पटियाल के साथ करीब 170 वाहनों के Challan किए गए, जबकि 22 वाहनों को Seize किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

सीज किए गए वाहनों में अधिकांश वाहन बिना Fitness या Overloading के पाए गए। चेकिंग के दौरान दो चालक नशे की हालत में Driving करते हुए मिले। दोनों वाहनों को सीज करने के साथ चालकों की Counselling की गई और उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया।

सड़क से बाहर निकले सामान पर भी सख्ती

Transport Department ने सरिया, लकड़ी, बांस अथवा अन्य सामान वाहन की Body से बाहर निकालकर चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की। ऐसे वाहन सड़क पर अन्य लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर*

अभियान में ऐसे 12 वाहनों के Challan और 10 वाहन Seize किए गए। कई वाहनों में बाहर निकले सामान पर Safety के लिए लाल-नीला कपड़ा या Warning Sign भी नहीं लगाया गया था।

 

 

 

 

Dumpers पर भी शिकंजा

Overloading और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर Dumpers पर भी कार्रवाई की गई। ARTO के अनुसार अब तक करीब 7 से 8 Dumpers के Challan किए जा चुके हैं, जिनमें 4 Dumpers Seize किए गए हैं।

बिना License और Permit चल रहे E-Rickshaw पर कार्रवाई

CM Helpline और आम जनता से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद E-Rickshaw की विशेष जांच की गई। जांच में बिना License, Permit और Tax संचालित कई E-Rickshaw पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण और सरकार के मुखिया के रूप 25 वर्ष पूर्ण, सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं*

एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसी वर्ग को परेशान करना नहीं, बल्कि Road Safety और Traffic Rules का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि सीज वाहनों को रखने के लिए विभागीय कार्यालय में स्थान सीमित है। नया कार्यालय तैयार हो चुका है और पुलिस से भी अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि Overloaded, बिना Fitness, बिना Permit और Traffic Rules का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ Enforcement Action आगे भी जारी रहेगा।

 

karki
inder