बरसात ने बिगाड़ी गांवों की राह, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

बरसात ने बिगाड़ी गांवों की राह, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सुड़ी, बेलगढ़, मटियाल, लेटीबुंगा, सुनकिया, सदबुंगा सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों और आंतरिक मार्गों की समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शान से लहराया तिरंगा, धामी ने दिलाया राष्ट्र की एकता का संकल्प।

 

 

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई, पेयजल, सिंचाई विभाग सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर PWD और पीएमजीएसवाई की सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सिंचाई नहरें और पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का चोरगलिया दौरा, जनता की समस्याएं सुनीं और 120 मीटर लंबे पुल की दी सौगात

 

 

मंत्री ने अधिकारियों को आपदा मद से मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों, ग्रामीण आंतरिक मार्गों सहित अन्य क्षतिग्रस्त कार्यों का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान पर सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, जातिसूचक शब्दों पर भी FIR।

 

 

 

कैड़ा ने कहा कि ग्रामीणों की प्रत्येक समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।

karki
inder