उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान  संपादक

एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक, भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

 

 

 

 

इस अवसर पर डॉ. मंजूनाथ टीसी , एसएसपी नैनीताल ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यमंत्री भावना मेहरा सख्त, जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन।

जनपद नैनीताल पुलिस कारगिल के अमर वीरों को शत-शत नमन करती है।