मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की शिष्टाचार भेंट
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। यह मुलाकात औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई।





