राजस्थान क्राइम

मां की ममता का खौफनाक अंत! बेटे ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, घर में बिछ गई लाश”

Spread the love

#मां की ममता का खौफनाक अंत! बेटे ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, घर में बिछ गई लाश”

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

#राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी, पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

 

 

 

जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी के सामने रहने वाले परिवार में बुधवार रात करीब 10 बजे 59 वर्षीय प्रभाती देवी और उनके बेटे राजवीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए राजवीर ने रसोई से चाकू उठाकर अपनी मां पर लगातार कई वार कर दिए।
हमले में गंभीर रूप से घायल प्रभाती देवी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। मृतका का शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 370 ग्राम चरस बरामद

 

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी राजवीर पीडब्ल्यूडी विभाग में यूडीसी पद पर कार्यरत है। हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर पैनी नजर, जनपद में पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी