उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

भारत-नेपाल सीमा पर आईजी का सख्त एक्शन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

भारत-नेपाल सीमा पर आईजी का सख्त एक्शन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

भारत-नेपाल सीमा पर आईजी निवेदिता कुकरेती का निरीक्षण, चम्पावत पुलिस को दिए सख्त निर्देश

 

 

चम्पावत। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती (आईपीएस) ने सोमवार को जनपद चम्पावत का दौरा कर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनबसा सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों और सतर्कता का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 

 

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान आईजी ने सीमा पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने जनपद प्रभारी एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, नशे के खिलाफ अभियान, यातायात प्रबंधन तथा लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
आईजी ने अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, जवाबदेह और परिणामोन्मुख पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण खुलासे, महिला एवं बाल सुरक्षा को और मजबूत करने, साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने लॉन्च किया विभागीय डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप, पीएम गतिशक्ति पर दिया जोर

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद, शिकायतों का त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने यूएनडीपी के साथ विकास की नई संभावनाओं पर की चर्चा