खटीमा उत्तराखंड जरा हटके

मुख्यमंत्री धामी की प्रगति पथ यात्रा में दिखा उत्साह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी की प्रगति पथ यात्रा में दिखा उत्साह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खटीमा में रविवार को पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा हाथों में लेकर बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए।

मुख्य मार्ग से निकली यह यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा का समापन शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के शोधार्थी जितेन्द्र कुमार को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में महान विभूतियों तथा शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *🔴 देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, कैंची धाम में 36 हजार से अधिक ने किए दर्शन, आस्था और सुरक्षा का बना अद्भुत संगम* *नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी की हर ओर चर्चा, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद कर रहे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग*

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का खाका तैयार।