उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कैंची धाम मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे बाजार, SSP नैनीताल ने दिए निर्देश

Spread the love

कैंची धाम मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे बाजार, SSP नैनीताल ने दिए निर्देश

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

*कैंची धाम मेला-2026: पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगी मध्यरात्रि तक सुविधा, यात्रा मार्ग पर व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे, SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बल को दिए निर्देश*

कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 11 जून से 16 जून तक यात्रा, मेला एवं पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम स्थित *व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे* तथा उनके सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ को मिलेगा हाईटेक स्वच्छता मॉडल, NMCG ने दी बड़ी सौगात

 

 

 

 

यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां एवं अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति के स्वागत में जुटा उत्तराखण्ड प्रशासन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गरिमामय स्वागत

एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मध्यरात्रि तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था के साथ जनसुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*