उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*CM धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं” – SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

Spread the love

*CM धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी*

*SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे*

*नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं” – SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी/काठगोदाम। मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने 618 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

पुलिस के अनुसार 4 जून को मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राजस्थान नंबर की एक हुंडई ऑरा कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 618 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके और ससुराल पक्ष में शोक।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजब सिंह (27) और सीताराम (37) निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को यह खेप सौंपने वाले थे। इसके बाद वे मुक्तेश्वर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जाने की योजना में थे।

जांच में यह भी पता चला है कि गजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की सप्लाई किसे दी जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड बना मिसाल, श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने किया अध्ययन भ्रमण

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए 2500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।