उत्तराखंड क्राइम

यमुनोत्री हाईवे पर झरने का रौद्र रूप, सड़क बनी नदी, वाहनों के पहिए थमे

Spread the love

यमुनोत्री हाईवे पर झरने का रौद्र रूप, सड़क बनी नदी, वाहनों के पहिए थमे

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

प्रदेश में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज अब खौफनाक साबित होने लगा है। तस्वीरें विकासनगर के यमुनोत्री नेशनल हाईवे से है जहां झमाझम बारिश के बीच पहाड़ से बहने वाले मनमोहक झरने ने ऐसा खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया। यहां मौजूद राहगीर के हाथ-पांव फूल गए। हालात इतने भयावह हो गए कि वाहनों के पहिए थम गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौसम की दुश्वारियों को बयां करती ये भयावह तस्वीरे यमुनोत्री नेशनल हाईवे की हैं जहां जुड्डो के पास लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है यहां। पहाड़ी से बहने वाले झरने ने सड़क को नदी में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के कड़े रुख में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा ⚡ 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

 

 

 

 

और झरने के साथ भारी मात्रा में पानी सड़क पर गिरने से सड़क ओझल हुई सड़क को देख भयभीत हुए राहगीरों के वाहन बीच रास्ते में ही रुक गए। कोई भी चालक अपनी जान जोखिम में डालकर आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने झरने के इस रौद्र रूप और सड़क पर लगे लंबे जाम का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया आप भी देखिए कैसे पहाड़ों का सुहाना मौसम अचानक खतरनाक रूप लेकर में दुश्वारियों तब्दील हो जाता है…..।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में गूंजे भक्ति के स्वर, गंगा आरती में शामिल हुए धामी और नितिन नबीन