उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत

Spread the love

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  “IMPCIL बेचकर सरकार ने उत्तराखंड की जड़ें हिला दीं!” आंदोलनकारियों का बड़ा विस्फोट।

 

 

 

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सुंदरपुर से करीब 8 किलोमीटर आगे बागेश्वर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार उमेश पुत्र रमेश निवासी रामपुर तथा 23 वर्षीय चतुर राजी निवासी नेपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एनटीडी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  बेलपड़ाव में Vow Resort की मनमानी से फूटा गुस्सा! नाले में सीवर छोड़ गांव को बना रहा “जहरीला ज़ोन”, रात 2 बजे तक DJ से दहला इलाका