उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

*40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

Spread the love

*40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर*

*मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़*

*SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

_*मा० मुख्यमंत्री जी की अपील का असर: सड़कों को छोड़ पूरी आस्था के साथ केवल मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर हुई नमाज*_

_*सौहार्द और अनुशासन की मिसाल: एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल प्रबंधन व जनता के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व*_

*प्रैस नोट*

*माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड सरकार* द्वारा प्रदेश में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा सड़कों के बजाय मस्जिदों एवं ईदगाहों में ही नमाज अदा करने के आह्वान का जनपद नैनीताल में व्यापक और सकारात्मक असर देखने को मिला। माननीय मुख्यमंत्री जी की इस अपील को सार्थक करने के उद्देश्य से *डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को पुख्ता व संवेदनशील प्रबंधन के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ₹25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार

_*आपसी सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया पर्व*_

आदेश के अनुपालन में *डॉ० जगदीश चंद्र (SP नैनीताल), श्री मनोज कुमार कत्याल (SP हल्द्वानी)*, समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने जमीनी स्तर पर कमान संभाली। पुलिस प्रशासन ने नमाजियों की हर सुविधा का ध्यान रखते हुए स्थानीय मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया। इसी आपसी समन्वय का परिणाम रहा कि पूरे जनपद में बकरीद का पर्व अभूतपूर्व शांति, गरिमा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  *अब आसमान से होगी निगरानी’ — SSP मंजुनाथ टीसी की पहल पर नैनीताल पुलिस को मिले एडवांस्ड ड्रोन* *SP रेवाधर मठपाल ने किया सफल परीक्षण; जाम, भीड़ और कानून व्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर*

_*बनभूलपुरा समेत पूरे जिले में दिखी अनुशासन की नई तस्वीर*_

 

 

 

 

 

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पूर्व में बनभूलपुरा क्षेत्र में नमाजियों द्वारा सड़को पर नमाज अदा की जा रही थी। परंतु माननीय मुख्यमंत्री जी के इस कदम से जनपद में पहली बार एक अनुकरणीय मिसाल कायम हुई। प्रशासन, पुलिस एवं मुस्लिम धार्मिक प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों के साथ परस्पर संवाद, पीस कमेटी की बैठक में आपसी सहमति तथा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस के कुशल प्रबंधन द्वारा हल्द्वानी के बनभूलपुरा, रामनगर, नैनीताल सहित पूरे जिले में आज सभी मुस्लिम भाइयों ने सड़कों को छोड़कर, पूरी आस्था के साथ केवल मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर ही नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी।

यह भी पढ़ें 👉  DFO प्रकाश आर्या के खिलाफ सड़क पर उतरे खनन कारोबारी

 

 

 

 

 

इस ऐतिहासिक प्रबंधन और शानदार व्यवस्था से सभी मुस्लिम भाइयों को नमाज़ अदा करने में बहुत आसानी हुई और किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*