उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर — लालकुआं और चोरगलिया में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर — लालकुआं और चोरगलिया में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार

 

 

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अब अवैध कारोबारियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लालकुआं और चोरगलिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में चोरगलिया पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान शक्तिफार्म सितारगंज निवासी तपन मालदार को दबोचा। आरोपी के कब्जे से करीब 80 लीटर कच्ची शराब के 161 पाउच बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में लालकुआं पुलिस ने बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह कुँवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 54 पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की। खास बात यह रही कि शराब तस्करी के लिए आरोपी इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहा था, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का बड़ा विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग

 

 

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में अवैध शराब, नशे और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैची धाम मार्ग पर हुड़दंग, बोनट पर बैठाकर दौड़ाई थार, पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ