*​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया ‘नो’* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

*​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया ‘नो’*

*वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल*

*ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल*

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

*आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील*

*वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों* पर बढ़ते दबाव को देखते हुए *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।
एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह *ईंधन की बचत* कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।

 

 

 

 

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि *छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य* में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है बल्कि *पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा* के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

नैनीताल पुलिस द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण* के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

*“सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित — नैनीताल पुलिस सदैव तत्पर”*

 

karki
inder