कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संकट, जंगलों में छोड़ा जा रहा गंदा पानी।

कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संकट, जंगलों में छोड़ा जा रहा गंदा पानी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

Kaladhungi क्षेत्र के जंगलों में छोड़े जा रहे गंदे पानी को लेकर अब पर्यावरण प्रेमियों और नेचर गाइडों ने चिंता जताई है। यह मामला केवल प्रदूषण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वन्यजीवों, पर्यावरण संतुलन और स्थानीय लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखंड का मिशन शुरू, 150 प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक तरीके से पहचान

जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष Vinod Budhani ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो दूषित पानी के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसका असर जंगल में रहने वाले वन्यजीवों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CM धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

उन्होंने कहा कि जंगल और प्रकृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की धरोहर हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को इस मामले में गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही हेरिटेज सफारी गाइडों से भी इस मुद्दे को जिम्मेदारी के साथ उठाने की अपील की गई है।

नेचर गाइड एसोसिएशन ने विशेष रूप से वन विभाग से मामले की जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास सुरक्षित रह सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कार्यों में तेजी, कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा जरूरी काम

“स्वच्छ जंगल — सुरक्षित वन्यजीव — स्वस्थ समाज” के संदेश के साथ प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील भी की गई है।

karki
inder