उत्तराखंड देहरादून सियासत

रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Spread the love

रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में 22 अप्रैल 2026 को गुलजारपुर व नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन सुरक्षा बल टीम और रामनगर रेंज स्टाफ ने संयुक्त अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महाकुंभ शुरू, केदारनाथ धाम में पहली पूजा पीएम के नाम।

 

 

 

 

अभियान के दौरान पापड़ी जंगल क्षेत्र में आरबीएम (रेत-बजरी) का अवैध खनन कर ले जाते हुए 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया गया। सभी वाहनों को वन विभाग ने अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए पापड़ी चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिरूल के निस्तारण और पिरुल ब्रिकेट के उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा

 

 

 

 

 

इसके अलावा ज्वालावन क्षेत्र से सागौन की लकड़ी ले जा रही एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई। वहीं, राजकीय गश्ती वाहनों की रेकी कर रहे दो फील्डरों की मोटरसाइकिलें भी टीम ने जब्त कीं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित चौकियों में सुरक्षित रखा गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित