उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

प्रकाश शर्मा बने उत्तराखंड के प्रदेश सचिव, संगठन ने जताया भरोसा

Spread the love

प्रकाश शर्मा बने उत्तराखंड के प्रदेश सचिव, संगठन ने जताया भरोसा

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

देहरादून | राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रकाश चन्द्र शर्मा को उत्तराखंड इकाई में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 2 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के कड़े रुख में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा ⚡ 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

 

 

 

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी ज़ुबैर सिद्दीकी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि प्रकाश चन्द्र शर्मा का सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नवनीत सिंह के अभियान का असर, मंगलौर पुलिस ने दबोचा बाइक चोर

 

 

 

 

नए पद पर रहते हुए प्रकाश चन्द्र शर्मा उत्तराखंड में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन विभाग का बड़ा सर्च ऑपरेशन, गूजर डेरों की ली गई तलाशी

 

 

 

 

संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में मानवाधिकारों की रक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
👉 संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए प्रकाश चन्द्र शर्मा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।