समाज उत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रहा ए न्यू होप फाउंडेशन
ए न्यू होप फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वे उपेक्षित वृद्धजनों, अनाथ बच्चों, दिव्यांगों, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ आयुर्वेद एवं योग के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न पहल की जाती हैं। इसी क्रम में जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरण किया गया तथा बच्चों को जागरूक कर उनमें हुनर विकसित करने के प्रयास किए गए। इन कार्यों से समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा और सहयोग मिल रहा है।
रविन्द्र कुमार अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देशहित में करते हैं। उनका मानना है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही सच्ची सेवा है।
फाउंडेशन का नारा— “ए न्यू होप फाउंडेशन, समाज उत्थान में बढ़ाए हर बार कदम” — उनके कार्यों की भावना को दर्शाता है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।





