उत्तराखंड क्राइम रामनगर

जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

Spread the love

जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर से हाई वोल्टेज खबर:
शांत रात… ट्रांसपोर्ट नगर के पास बिछी थी महफिल… ताश के पत्ते उड़ रहे थे, दांव पर लग रही थी किस्मत… तभी अचानक सायरन की आवाज गूंजी—और सीन में एंट्री हुई पुलिस की!

डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 5 “खिलाड़ियों” को रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विकास को रफ्तार, EFC बैठक में कई प्रस्ताव पास

जो खेल अभी तक चुपचाप चल रहा था, वो पल भर में “रेड” में बदल गया। पुलिस ने मौके से ₹9,515 की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

सीन का ट्विस्ट:
जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए और पूरा “गेम” खत्म हो गया। कोई भाग नहीं सका—हर खिलाड़ी सीधे पुलिस की गिरफ्त में!

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, दिया समृद्धि का संदेश

कैसे हुआ ऑपरेशन?
30 मार्च 2026 को रामनगर पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। ट्रांसपोर्ट नगर के पास संदिग्ध हलचल देख टीम ने तुरंत घेराबंदी की… और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी रेड से कम नहीं था।

गिरफ्तार आरोपी:

  • ललित मोहन (36 वर्ष), निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा
  • हरीश कुमार (35 वर्ष), निवासी जोगीपुरा, रामनगर
  • गोपाल सिंह (49 वर्ष), निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा
  • रवीन्द्र कुमार नेगी (36 वर्ष), निवासी लखनपुर, रामनगर
  • महेन्द्र (33 वर्ष), निवासी गुलरघट्टी, रामनगर
यह भी पढ़ें 👉  अब पिथौरागढ़ सिर्फ 1 घंटे दूर, CM धामी ने विमान सेवा का किया उद्घाटन

अब आगे क्या?
सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का साफ संदेश:
“अवैध खेल खेलोगे… तो अगला सीन सीधे थाने में होगा!”

👉 रामनगर में इस एक्शन के बाद साफ है—अब जुए की हर बाजी पर पुलिस की नजर है।