कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत वन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण को चिन्हीकरण कर इन्हें वन क्षेत्रों से हटाने की जा रही है निरन्तर कार्यवाही।

उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत वन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण को चिन्हीकरण कर इन्हें वन क्षेत्रों से हटाने की कार्यवाही निरन्तर गतिमान है। इसी क्रम में ढेला रेंज में गठित टीम द्वारा ढेला वन क्षेत्र में निर्मित तीन अवैध धार्मिक संरचनाओं का चिन्हीकरण करते हुए इनका धारणाधिकार धारित किये जाने के सम्बन्ध में आम-जनमानस को सूचित किया गया था, परन्तु किसी भी जनमानस / संस्था द्वारा वन क्षेत्र में बनाई गयी धार्मिक संरचनाओं पर अपने धारणाधिकार को प्रस्तुत नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

 

 

जिसके पश्चात् वन क्षेत्राधिकारी, ढेला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ढेला रेंज के अन्तर्गत अवस्थित तीनों अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाकर वन क्षेत्रों को अपने प्राकृतिक स्वरूप में लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

इससे पूर्व बिजरानी रेंज से भी अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया था। कार्बेट टाइगर रिजर्व में यह अभियान निरन्तर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

 

उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल)।

karki
inder