उत्तराखंड देहरादून सियासत

ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट, लिया आशीर्वाद

Spread the love

ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी ने  रविशंकर से की भेंट, लिया आशीर्वाद

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, निजी स्कूलों में मची हलचल

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे पर वार: 9.334 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

 

श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने  संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ के निर्देश पर जिलेभर में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण