एरिया डोमिनेशन एक्शन: बनभूलपुरा में भारी पुलिस बल तैनात, कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर

एरिया डोमिनेशन एक्शन: बनभूलपुरा में भारी पुलिस बल तैनात, कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

बनभूलपुरा क्षेत्र में नैनीताल पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च हुई AREA DOMINATION की कार्यवाही, एहतियातन भारी पुलिस बल किया तैनात

SSP NAINITAL का कड़ा संदेश: शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

माननीय सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का निर्णय अभी विचाराधीन है और अग्रिम निर्णय हेतु लंबित है। बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है।

 

 

 

 

👉🏻AREA DOMINATION की कार्यवाही लगातार जारी है।

👉🏻पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर चैकिंग की जा रही है।

👉🏻 संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏻 निरंतर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

👉🏻 लगातार सीसीटीवी और स्पेशलाइज्ड ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है।

पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव

मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के दौरान  ए0बी0 बाजपेय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,  अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा  दिनेश सिंह फर्त्याल,  हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया, श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, थाना पुलिस बल, पीएसी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक परिवार से आता हूं, सैनिकों और उनके परिवारों से मेरा गहरा भावनात्मक जुड़ाव” : मुख्यमंत्री

SSP NAINITAL की अपील

SSP NAINITAL की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों को प्रचार प्रसार करने से बचें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें।

karki
inder