उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

आपदा राहत, पुलिस नेटवर्क और वन्यजीव संघर्ष पर करोड़ों स्वीकृत

Spread the love

आपदा राहत, पुलिस नेटवर्क और वन्यजीव संघर्ष पर करोड़ों स्वीकृत

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आपदा प्रबंधन, बाढ़ सुरक्षा, संचार नेटवर्क सुदृढ़ीकरण और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई।

पुलिस संचार नेटवर्क व वन्यजीव संघर्ष पर फोकस

राज्य आपदा मोचन निधि के तैयारी एवं क्षमता निर्माण मद से—

  • उत्तराखंड पुलिस संचार नेटवर्क के उच्चीकरण हेतु ₹15.34 करोड़

  • मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ₹11 करोड़

  • मानव–वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए ₹15 करोड़
    स्वीकृत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण

इसके अतिरिक्त दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों (30–70% क्षति) और 37 चौकियों (70% से अधिक क्षति) के पुनर्निर्माण हेतु ₹14.95 करोड़ की मंजूरी दी गई।

सड़कों व परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण को बल

  • लोक निर्माण विभाग को प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण हेतु ₹25 करोड़

  • उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण को मानसून में अवरुद्ध मार्गों को खोलने हेतु ₹25 करोड़

  • प्रशासन अकादमी नैनीताल के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ हेतु ₹44.50 लाख
    स्वीकृत हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घर-घर पहुंच रही सरकार

साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल व पिथौरागढ़ जिलों के लिए कुल ₹92.50 करोड़ की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए करोड़ों की मंजूरी

सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग को विभिन्न जनपदों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत की गई, जिनमें प्रमुख हैं—

  • चमोली (गैरसैंण) में रामगंगा नदी पर ₹6.83 करोड़

  • उत्तरकाशी (हर्षिल) में भागीरथी नदी तट सुरक्षा हेतु ₹10.24 करोड़

  • हरिद्वार (खानपुर) में सेतु व मोटर मार्ग एप्रोच सुरक्षा हेतु ₹6.77 करोड़

  • चंपावत (पूर्णागिरी) में हुड्डी नदी पर ₹5.97 करोड़

  • बहादराबाद (हरिद्वार) औद्योगिक क्षेत्र में ₹2.78 करोड़

यह भी पढ़ें 👉  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस फेज-2 को लेकर समीक्षा, उत्तराखंड को डी-रेगुलेशन में देश में पाँचवाँ स्थान

इसके अतिरिक्त देहरादून के रायपुर व धर्मपुर क्षेत्रों में रिस्पना, सुस्वा, सौंग, दुल्हनी व अन्य नदियों पर तटबंध एवं सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति दी गई।

पैदल झूला पुल निर्माण को हरी झंडी

लोक निर्माण विभाग को एसडीआरएफ मद से बेलखेत में क्वैराला नदी पर 85 मीटर स्पान के पैदल झूला पुल निर्माण हेतु ₹4.82 करोड़ स्वीकृत किए गए।

मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए, ताकि आपदा जोखिम में कमी लाई जा सके और जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।