उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

*अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

Spread the love

*अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी*

*कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी*

*SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार*

*SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी।
12 फरवरी 2026 की प्रातः हल्द्वानी की बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खैर तस्करी पर शिकंजा, दक्षिणी जसपुर में वन विभाग ने पकड़े दो आरोपी”

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर विशेष टीम गठित कर त्वरित अनावरण के निर्देश दिए।

मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल) के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस और सुरागरसी के आधार पर मात्र 6 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सीएम धामी ने शुरू की स्वरोजगार योजना

पूछताछ में खुलासा
आरोपियों ने बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना छिपाने के उद्देश्य से लक्ष्मी की भी हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त:

गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25 वर्ष)

सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20 वर्ष)

दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

दीपेश लटवाल उर्फ राज (25 वर्ष)

बरामदगी:
हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन तथा दो आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

मुख्य आरोपी गौरव नेगी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त दीपेश लटवाल के विरुद्ध भी थाना मुखानी में 3 मामले दर्ज हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस