ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस की कार्रवाई, 103 पाउच अवैध शराब बरामद।
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
रामनगर (नैनीताल)।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के अंतर्गत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीरूमदारा क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मधुवन अंडरपास, पीरूमदारा के पास घेराबंदी कर बलदेव सिंह पुत्र काला सिंह, निवासी ग्राम थारी, पीरूमदारा, थाना रामनगर को मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 103 पाउच अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 36/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।









