उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध आरबीएम ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर पकड़े”

Spread the love

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध आरबीएम ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर पकड़े”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर एवं वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में गुरुवार को वन सुरक्षा बल टीम एवं रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा नदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

निरीक्षण के दौरान कठियापुल क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक डंपर को बिना रॉयल्टी तथा आवश्यक प्रपत्रों के अवैध रूप से आरबीएम (खनन सामग्री) का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को मौके पर ही कब्जे में लेते हुए वन अभिरक्षा में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  6 लाख बुजुर्गों को पेंशन, सरकार लगातार कर रही कल्याण कार्य: धामी

जब्त किए गए दोनों वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कठियापुल चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। वन विभाग द्वारा संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को दिए सख्त निर्देश