केदारनाथ धाम में बीते 24 घंटे से लगातार बर्फबारी होने से आज केदारनाथ यात्रा रहेगी स्थगित ।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

केदारनाथ धाम में बीते 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आज बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित रहेगी। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। वहीं डीपीपी अशोक कुमार आज भी धाम में ही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

 

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। मौसम विभाग ने भी 2 व 3 मई के लिए अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुुधवार को केदारनाथ में रुकना संभव नहीं है और इसलिए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सभी यात्रियों को रोका जाएगा। ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार दोपहर बाद ही यात्रा रोक दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

डीजीपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं वे भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें।

karki
inder