उत्तराखंड उधम सिंह नगर

शिकायत पर तुरंत एक्शन: महापौर दीपक बाली की सक्रियता से शुरू हुआ सड़क निर्माण

Spread the love

शिकायत पर तुरंत एक्शन: महापौर दीपक बाली की सक्रियता से शुरू हुआ सड़क निर्माण

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। सड़कों के जाल, बेहतर साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं में सुधार से आमजन को राहत मिल रही है, जिससे विकास की तस्वीर स्पष्ट नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याओं के बाद धामी सरकार का बड़ा एक्शन, SSP बदले, कानून-व्यवस्था सख्त करने के दिए सख्त निर्देश।

वार्ड संख्या 3 के मोहल्ला वासियों ने 26 दिसंबर 2025 को समय पर सड़क निर्माण न होने को लेकर महापौर दीपक बाली को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महापौर ने तत्परता दिखाई और अगले ही दिन से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए पूर्व सैनिक का अनुकरणीय सहयोग

महापौर दीपक बाली की सक्रिय और संवेदनशील कार्यशैली के चलते मोहल्ले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस त्वरित निर्णय से न केवल समस्या का समाधान हुआ, बल्कि प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

सबसे उल्लेखनीय पहल यह रही कि कार्य शुरू होने के बाद महापौर दीपक बाली ने मोहल्ले के चिन्हित लोगों से फोन पर व्यक्तिगत बातचीत कर कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। इस कदम से जनता के बीच उनकी छवि और मजबूत हुई है तथा नगर निगम की जवाबदेही का सकारात्मक संदेश गया है।

यह भी पढ़ें 👉  परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का समापन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल