एटीएम काटकर रकम लूटने वाले मेवात गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

एटीएम काटकर रकम लूटने वाले मेवात गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नगदी एटीएम काटने के उपकरण कार व अन्य सामान बरामद

देहरादून- डोईवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास एटीएम काटकर रकम लूटने वाले मेवात गिरोह की एक महिला सहित तीन शातिर सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई आठ लाख की रकम से बचे चार लाख, एटीएम काटने के उपकरण, घटना में इस्तेमाल कार, फर्जी नंबर प्लेट और काले रंग का स्प्रे बरामद किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। इस बड़े खुलासे पर एसएसपी ने खुश होकर पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं जिनके धरपकड़ के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

मामले का खुलासा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया। एसएसपी के मुताबिक चार आरोपियों ने एटीएम लूट की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे को भी खराब करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन एटीएम मशीन के अंदर लगे छोटे कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की है। जो महिला गिरफ्तार हुई है उसने चोरी का माल एटीएम काटने के उपकरण छिपने का काम किया है।

karki
inder