उत्तराखंड क्राइम

लाल किले के पास धमाके के बाद उत्तराखंड सतर्क, राज्यभर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Spread the love

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत राज्य में High Alert जारी।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा

 

 

 

 

सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार्, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। इनकी टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला दिवस पर कुमायूँ पुलिस की अनोखी पहल: “कोशिश – एक नई आशा” के तहत विशेष थाना दिवस

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।

राज्य पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।