उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

राज्य स्थापना दिवस पर युवाओं को दिया गया बर्ड वॉचिंग और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Spread the love

राज्य स्थापना दिवस पर युवाओं को दिया गया बर्ड वॉचिंग और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक पांच किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमायूँ परिक्षेत्र की कमान

इस कार्यक्रम में नैनीताल, पंगोट और सौड क्षेत्र के 25 से अधिक उत्साही युवाओं ने प्रतिभाग किया। ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों को बर्ड वॉचिंग की जानकारी देने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

प्रशिक्षक दीपक मेहरा ने युवाओं को सीपीआर तकनीक, ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा उपायों तथा जंगल में प्रयुक्त विभिन्न संकेतों (सिंबल्स) की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था में आएगी नई मजबूती, धामी ने किया बड़ा ऐलान।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, दीपक मर्तोलिया, पुरन जोशी, गौरव जोशी, संजीव आर्य सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।