उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में निकलेगी भव्य पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगेगा शहर

Spread the love

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में निकलेगी भव्य पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगेगा शहर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को हल्द्वानी नगर में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम सभा कक्ष हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के 7 शहरों को जलभराव से राहत, ड्रेनेज मास्टर प्लान को मिली मंजूरी।

उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी तथा पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। सीडीओ ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का संदेश—लापरवाही नहीं, हर शिकायत का समय पर समाधान।

पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में सीडीओ अनामिका ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आयोजन को सफल व गरिमामय बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ का कड़ा एक्शन: जानलेवा फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार* *रिवाल्वर व कारतूस बरामद — CO अमित का खुलासा*

इस अवसर पर महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट ने भी पदयात्रा की तैयारियों के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तथा युवा भारत नैनीताल की उप निदेशक डोल्वी तेवतिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।