उत्तराखंड क्राइम रामनगर

देशी शराब की कैंटीन में फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Spread the love

देशी शराब की कैंटीन में फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर, पुलिस ने फायरिंग की एक गंभीर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी गोविन्द सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी निवासी पूछड़ी थाना रामनगर, नैनीताल द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई थी कि पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित देशी शराब की कैंटीन में वसीम नामक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायर किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का खाका तैयार।

 

 

 

 

तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 376/2025 धारा 352/351(2)/351(3)/109 BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वसीम पुत्र समीम अहमद निवासी ब्लॉक रोड, खताड़ी, रामनगर (उम्र 42 वर्ष) को रेलवे के खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद तमंचा 12 बोर का बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था में आएगी नई मजबूती, धामी ने किया बड़ा ऐलान।

 

 

 

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक गगनदीप सिंह

कांस्टेबल 132 विजेंद्र सिंह

कांस्टेबल 0836 संजय सिंह

रामनगर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।