फिटनेस के लिए आई रोडवेज बस सीज, नशे में धुत चालक पुलिस के हवाले।

फिटनेस के लिए आई रोडवेज बस सीज, नशे में धुत चालक पुलिस के हवाले।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी।
आरटीओ (E) हल्द्वानी के निर्देश पर मंगलवार को नैनीताल रोड और इंस्पिरेशन स्कूल के आसपास ऑटो, बस आदि के 27 वाहनों के चालान किए गए। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (E) जितेंद्र सिंगवान ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

इसी दौरान लाल डॉट रोड पर काशीपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस सड़क जाम किए खड़ी मिली। जांच में पाया गया कि चालक और मैकेनिक दोनों नशे में धुत थे। बस काशीपुर से फिटनेस के लिए आई थी और उसमें कोई सवारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

एआरटीओ (E) जितेंद्र सिंगवान ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बस को ड्रंक एंड ड्राइव के अभियोग में सीज कर RTO हल्द्वानी ऑफिस में खड़ा करा दिया। वहीं चालक को मुखानी थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

karki
inder