रामनगर में वन विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, टाल से 15 क्विंटल खैर प्रकाष्ठ बरामद।

रामनगर में वन विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, टाल से 15 क्विंटल खैर प्रकाष्ठ बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी कर अलीखाँ क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार 23 सितंबर 2025 की अपराह्न की गई।

कार्रवाई का विवरण
उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर श्री संदीप गिरी और उप प्रभागीय वनाधिकारी (वन सुरक्षा दल) श्रीमती किरन साह के नेतृत्व में वन सुरक्षा दल, काशीपुर रेंज तथा पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद ताहिर पुत्र सलीम, निवासी हजरतनगर, अलीखाँ के टाल स्वामी सारिक के टाल से करीब 15 क्विंटल खैर प्रकाष्ठ लट्ठा व सोख्ता बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

बरामद लकड़ी को भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत विभागीय अभिरक्षा में लेकर रामनगर कार्यशाला परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मौके पर ही फर्द तैयार की गई और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी

  •  संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जसपुर

  • श्रीमती किरन साह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा दल, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर

  •  देवेन्द्र सिंह रजवार, वन क्षेत्राधिकारी, काशीपुर वन क्षेत्र

  •  अशोक कुमार टम्टा, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, वन सुरक्षा दल

  •  गोविन्द सिंह मेहता, एसआई जसपुर

  •  ललित सिंह, एसआई जसपुर

  • काशीपुर रेंज स्टाफ एवं वन सुरक्षा दल की टीम

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

karki
inder