उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

एसएसपी नैनीताल की मुहिम – 18.70 ग्राम स्मैक और 40 लीटर अवैध शराब बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

*एसएसपी नैनीताल की मुहिम – 18.70 ग्राम स्मैक और 40 लीटर अवैध शराब बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस का नशे पर बड़ा वार – 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

*चोरगलिया पुलिस ने चैकिंग के दौरान 18.70 ग्राम स्मैक व 40 लीटर अवैध शराब की बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के दिशा-निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मादक पदार्थों व अवैध शराब की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में *कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर उनके कब्जे से *18.70 ग्राम स्मैक* तथा *लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*

*प्रकरण – 1:*

पुलिस टीम द्वारा थाना चोरगलिया से चार सौ मीटर चोरगालिया की ओर वाहन चेकिंग के दौरान *अभियुक्त जीवन सिंह बिष्ट* पुत्र उदय सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को *9.24 ग्राम स्मैक* तथा *अभियुक्त महेंद्र सिंह अन्ना* पुत्र मान सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल, थाना मुखानी जनपद नैनीताल को *9.46 ग्राम स्मैक* व वाहन UK04AL-1676 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 87/2025 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 निधि शर्मा,
हे0कानि0 मनजीत सिंह, हे0कानि0 जगदीश सिंह, कानि0 भारत भूषण
कानि0 अंकुश चन्याल

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में बड़ा अग्निकांड टला, संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन बना मिसाल

*प्रकरण – 2*

पुलिस टीम ने *अभियुक्त परमजीत सिंह* पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर को *83 पाउच (लगभग 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब तथा वाहन UK06BF-5341 के साथ गिरफ्तार* किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 88/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार*

*पुलिस टीम-*

अ0उ0नि0 विजय सिंह राणा, कानि0 राजेश सिंह,
कानि0 चंदन सिंह