22 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस।

22 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी।

 

रोशनी पाण्डेय- प्रधान सम्पादक

दिनेशपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 7 निवासी भुवन दास की 22 वर्षीय पत्नी सुमन दास बुधवार सुबह 11 बजे के करीब घर में कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करके टीने की छत मे लगी लोहे के एंगल पर फंदा लगाकर झूल गई।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

 

 

 

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो विवाहिता कमरे मे फंदे पर लटकी थी। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान उसके पति कहीं गांव में गया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

 

थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया की शादी 5 साल पूर्व हुई थी। जिस कारण नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा ए एस आई गीता भाकुनी तथा एसआई गिरीश पंत की संयुक्त टीम ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

karki
inder