अध्यक्ष पद भाजपा को, उपाध्यक्ष पद कांग्रेस को—टॉस से तय हुआ नतीजा।

अध्यक्ष पद भाजपा को, उपाध्यक्ष पद कांग्रेस को—टॉस से तय हुआ नतीजा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल — लंबे विवाद के बाद नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का परिणाम मंगलवार को जिला कोषागार में घोषित कर दिया गया। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने 11 मत पाकर कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी (10 मत) को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। एक मत निरस्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस की प्रत्याशियों को 11-11 मत मिलने से परिणाम टॉस से तय हुआ। टॉस में कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट विजयी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनपदों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गुरुवार को हुए मतदान में 27 में से केवल 22 सदस्य ही वोट डाल पाए थे। शेष पाँच सदस्य कथित अपहरण की वजह से लापता रहे। मामला अदालत तक पहुंचा और राजनीतिक खींचतान चर्चा का विषय बनी रही।

karki
inder