उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

धामी सरकार का डिजिटल मास्टरप्लान: ड्रोन सेंटर, आईटी कैडर और 66 नई वेबसाइटें लॉन्च।

Spread the love

धामी सरकार का डिजिटल मास्टरप्लान: ड्रोन सेंटर, आईटी कैडर और 66 नई वेबसाइटें लॉन्च।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ करते हुए राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

यह भी पढ़ें 👉  नेचर गाइड उत्तराखंड के जंगलों, वन्यजीवों और संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर और डिजास्टर

रिकवरी मैकेनिज्म विकसित किया जाएगा। साथ ही, शीघ्र ही एआई मिशन शुरू कर उसे ‘एक्सीलेंस सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना और एक विशिष्ट आईटी कैडर बनाने की दिशा में भी काम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर “डिजिटल उत्तराखण्ड” एप, S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 नई सरकारी वेबसाइटें, शहरी क्षेत्रों में कूड़ा वाहनों की जीआईएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग ऐप, अतिक्रमण मॉनिटरिंग ऐप और 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई नवाचार का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से शासन व्यवस्था में गति, पारदर्शिता और जनसेवाओं की पहुंच में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि “अपणी सरकार” पोर्टल से 886 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं और 95% गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है।

कार्यक्रम में विधायक खजानदास, वरिष्ठ अधिकारी और आईटी विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।