उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

उत्तराखंड में अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट, छह जिलों में भारी बारिश का खतरा।

Spread the love

उत्तराखंड में अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट, छह जिलों में भारी बारिश का खतरा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8:44 बजे से 11:44 बजे तक उत्तराखंड के छह जिलों अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने PM-RAHAT योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

जारी चेतावनी के अनुसार लैंसडाउन, रुड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं सहित आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा व गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के खिलाफ बेतालघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी दबोचा।

सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों को निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है। साथ ही, नदी-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यमंत्री भावना मेहरा सख्त, जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं