रामनगर में भीषण सड़क हादसा, बस का ब्रेक फेल होने से दो हताहत”

रामनगर में भीषण सड़क हादसा, बस का ब्रेक फेल होने से दो हताहत”

 

 

रामनगर (उत्तराखंड) में रविवार को धनगढ़ी नाले के पास एक यात्री बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में दो लोगों के हताहत होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस धनगढ़ी नाले के मोड़ पर पहुंचते ही चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर नाले के किनारे टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। फिलहाल घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

karki
inder