हेलिकॉप्टर ने की थी इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश, लेकिन असफल रहा प्रयास

हेलिकॉप्टर ने की थी इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश, लेकिन असफल रहा प्रयास।

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

 

उत्तरकाशी | उत्तराखंड के गंगनानी क्षेत्र में 8 मई को हुए भीषण हेलिकॉप्टर हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी रिपोर्ट में हादसे की वजहों पर पहली बार तकनीकी दृष्टिकोण से प्रकाश डाला गया है। इस दुखद दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिनमें 5 महिलाएं शामिल थीं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

🚁 कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था, तभी तकनीकी समस्या के चलते पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। लैंडिंग के लिए उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को चुना गया। लेकिन जैसे ही हेलिकॉप्टर सड़क के पास उतरा, मुख्य रोटर ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

🔍 स्थानीय प्रशासन ने रिपोर्ट से किया इनकार

रिपोर्ट सामने आने के बावजूद उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने इस जांच रिपोर्ट की जानकारी होने से इनकार किया है। प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

⚠️ हादसे की भयावहता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि हेलिकॉप्टर दो टुकड़ों में टूट गया।

  • 5 यात्री दुर्घटना के बाद हेलिकॉप्टर से बाहर गिर गए,

  • जबकि 2 यात्री मलबे में फंसे रहे।
    इन शवों को निकालने के लिए आपदा राहत दल को हेलिकॉप्टर को कटर से काटना पड़ा।
    घटना स्थल पर खाई के किनारे खड़ी चट्टानों के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी आई।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

🛫 जांच जारी, DGCA व नागरिक उड्डयन मंत्रालय की निगरानी में केस

घटना के तुरंत बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। फाइनल रिपोर्ट आने में अभी समय लग सकता है।

karki
inder