।कार में चोरी की वारदात सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

*कार का शीशा तोड़कर नकदी व दस्तावेज चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

दिनांक *12/06/25* को *आनंद राज जोशी* पुत्र *रामदत्त जोशी* निवासी *लालडाट बायपास रोड, शिवालिक विहार फेस नं. 1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल* द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त ने उनकी कार *UK06-G-0022* का शीशा तोड़कर उसमें रखे *₹1500* नगद व *आधार कार्ड* चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में *FIR संख्या 143/25, धारा 305(c)/324(4) BNS* में अभियोग पंजीकृत कर *उप निरीक्षक रजनी आर्य* को विवेचना सौंपी गई।

घटना के त्वरित अनावरण हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा *एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र* को टीम गठन हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के अनुपालन में *CO हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी* के पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी* के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

टीम द्वारा *सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन* के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। *13/06/2025* को *अभियुक्त दीपू कश्यप* पुत्र *श्री राकेश कश्यप* निवासी *शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी* को *मधुबन कॉलोनी, आरटीओ रोड* से *चोरी के माल सहित गिरफ्तार* किया गया।

*गिरफ्तारी विवरण-*

1. *दीपू कश्यप पुत्र श्री राकेश कश्यप*, उम्र 32 वर्ष निवासी- शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी, नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*बरामद माल-*

1. एक काला लेदर बैग
2. एक काला लेदर पर्स
3. एक पीएनबी बैंक की चेकबुक (ज्योति एंटरप्राइजेज)
4. 1100 नगद
5. आधार कार्ड (वादि का)

*पुलिस टीम-*

1. उप निरीक्षक रजनी आर्य
2. कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
3. कांस्टेबल गोपाल दत्त

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*

karki
inder