हल्द्वानी में आबकारी विभाग का एक्शन मोड, अवैध शराब के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज।

हल्द्वानी में आबकारी विभाग का एक्शन मोड, अवैध शराब के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, पंचायत चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मीनाक्षी टमटा ने जानकारी दी कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से लेकर अब तक विभाग द्वारा की गई छापेमारी कार्रवाइयों में कुल 30 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन कार्रवाइयों में लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आबकारी निरीक्षक श्री धीरेंद्र सिंह बिष्ट एवं उनकी टीम – जिसमें उप-आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, संजय कुमार एवं चंद्रशेखर कांडपाल शामिल रहे – द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के होटलों व ढाबों में भी औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रूप से मदिरा परोसने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

इसी अभियान के तहत शनिवार को चोरगलिया क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी की गई, जहाँ अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब की इकाई को पकड़ा गया। इस कार्यवाही में विभागीय टीम ने लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

सहायक आयुक्त श्रीमती मीनाक्षी टमटा ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण या बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान निरंतर जारी रहेगा।

karki
inder