उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

चलती कार की छत पर स्टंटबाजी, नैनीताल पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

Spread the love

चलती कार की छत पर स्टंटबाजी, नैनीताल पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन! रामनगर में शराब माफियाओं और हथियारबंद युवकों पर पुलिस का कहर, तीन गिरफ्तार

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 03 युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल रोड में चलती कार की छत में सवार हो कर जाते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्र होने से मौसम के मिजाज पर भी है सरकार की पैनी नजर

 

 

 

मल्लीताल कोतवाली व0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवको की पहचान 1- अदनान पुत्र इकराम, 2- हम्जा पुत्र मो0वारिश, 3- मो,उमर पुत्र मोहब्बे अली निवासीगण मुरादाबाद हुई सभी के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया।

 

 

 

पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

स्टंट करना अपराध है
यह न सिर्फ आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है।

 

 

नैनीताल पुलिस की अपील—
सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस