उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

अमन और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम, थाना प्रागड़ में हुई शांति समिति की बैठक

Spread the love

अमन और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम, थाना प्रागड़ में हुई शांति समिति की बैठक

 

 

रामनगर | 01 जुलाई 2025

आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना प्रागड़ में एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी रामनगर, तहसीलदार, नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर समेत क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, अमन कमेटी व मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में नेचर गाईड ट्रेनिंग सेंटर और सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र किया जाए शुरू

बैठक के दौरान मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित न करने की मांग की तथा लाइट और डिश के तारों को ऊंचाई पर व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि ताजिया जुलूस के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 ध्वनि प्रदूषण पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत जिलेभर में एक्शन* 🚨*SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा अभियान, सभी धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर एमप्लीफायर, भारी मात्रा में सीज की कार्यवाही*

प्रशासन की ओर से सभी को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

थाना प्रागड़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहें।